Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशदुष्कर्म आरोपियों के निर्माण पर चला बुलडोजर

दुष्कर्म आरोपियों के निर्माण पर चला बुलडोजर

-

– सरकारी जमीन पर बनी दुकानें और कब्जे किए ध्वस्त, कार्रवाई जारी।

फर्रुखाबाद। कायमगंज के कंपिल थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह एसडीएम अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को ध्वस्त करना शुरू किया।

 

 

शमसाबाद के नायब तहसीलदार अनवर हुसैन की देखरेख में लेखपालों की टीम ने कोचिंग सेंटर के सामने स्थित उन दुकानों की पहचान की थी, जो आरोपी शीबू और सलमान से संबंधित बताई जा रही हैं। जांच में पुष्टि हुई कि ये दुकानें अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। इसके अतिरिक्त, आरोपी अनस के गांव निजामुद्दीनपुर में भी ‘नवीन परती’ भूमि (गाटा संख्या 336) पर अवैध कब्जा पाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने शकील मार्केट का भी सीमांकन किया। राजस्व टीम के अनुसार, मार्केट का कुछ हिस्सा कब्रिस्तान की भूमि पर बना है। हालांकि, मार्केट स्वामी शकील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि निर्माण नगर पंचायत के नक्शे के अनुसार है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मुख्य प्रकरण के आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।

प्रशासन ने आरोपियों और संबंधित कब्जाधारकों को पहले ही नोटिस जारी कर मंगलवार तक अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। इन निदेर्शों के बावजूद कब्जा न हटाए जाने पर मंगलवार सुबह तड़के ही प्रशासन का बुलडोजर मौके पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts