HomeAccident Newsटीचर को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, कोचिंग जाते समय हुआ...

टीचर को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा

-

– ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन।

चंदौली। सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मंगलवार सुबह कोचिंग पढ़ाने जा रहे बाइक सवार टीचर को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही टीचर की मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक का पीछा किया और वाहन को कब्जे में ले लिया।
टीचर की पहचान 24 वर्षीय युवक आशुतोष राय के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आशुतोष के शव को सड़क पर रखकर सैयदराजा-जमानिया मार्ग जाम कर दिया। इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

 

सूचना मिलने पर कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने ट्रक और चालक को हिरासत में लिया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

मृतक आशुतोष राय (24 वर्ष) ककरैत गांव निवासी अजय राय के पुत्र थे। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक निजी विद्यालय और कोचिंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाने का काम भी करते थे। मंगलवार सुबह आशुतोष अपनी बाइक से जमानिया में बच्चों को कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts