शारदा रिपोर्टर मेरठ। जैन धर्म के बीसवें तीर्थकर श्री 1008 मुनि सुब्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैन समाज द्वारा जैन मंदिर में मनाया गया । भगवान मुनिसुब्रत नाथ भगवान का सुबह 7 बजे जलाभिषेक किया गया। मुनिसुब्रत नाथ भगवान की स्वर्ण शांतिधारा करने का सौभाग्य राजीव जैन परिवार को मिला इसके पश्चात रजत शांतिधारा करने का सौभाग्य रूपक जैन अमित जैन प्रियंक जैन एवं सुखमाल चंद जैन को प्राप्त हुआ। जैन मंदिर में भगवान मुनि सुब्रत नाथ की सामूहिक पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया जिसमें मुख्य लाडू चढ़ाने का सौभाग्य विनोद कुमार जैन शोभा जैन का रहा।

मंदिर के संरक्षक रमेश चंद जैन ने बताया कि जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर श्री 1008 मुनि सुब्रत नाथ भगवान का जन्म राजगृह बिहार में राजा सुमित्र एवं महारानी पद्मावती के पुत्र के रूप में हुआ। भगवान मुनिसुब्रत ने बचपन से ही राज पाट के सुख एवं वैभव को छोड़ते हुए धर्म मार्ग में चलते हुए लोगो के कल्याण का कार्य किया। राजपाट को छोड़कर वनमार्ग की ओर गमन करते हुए कठिन तपस्या अपने जीवन मे कि एवं फागुन मास के कृष्ण पक्ष की बारस तिथि को श्री सम्मेद शिखर पर्वत में साधना करते हुए मोक्ष की प्राप्ति की ।
मंदिर परिसर में मनोज जैन संजय जैन राज पीयूष जैन सुरेश जैन अनिल जैन शुभम जैन लकी जैन पूनम जैन नीलू जैन मनीष जैन श्वेता जैन आभा जैन अनुराग जैन तनिष्क जैन आदि लोगों उपस्थित रहे।


