Homeउत्तर प्रदेशMeerutमोदी सरकार ने किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया है: अंकुश...

मोदी सरकार ने किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया है: अंकुश चौधरी

-

– अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जताया आक्रोश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मोदी- ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने मेरठ के कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

 

प्रदर्शन के दौरान ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकतार्ओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा धक्का-मुक्की करते हुए सख्ती की गई, जिसे पार्टी ने अलोकतांत्रिक और दमनकारी रवैया बताते हुए कड़ी निंदा की। इसके उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सौंपकर इस ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोलकर देश के किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया है, इसको हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे! यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री देकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय किया गया है।

मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में आकर भारतीय किसानों के डेथ वारंट पर साइन कर दिए हैं। ​क्या सरकार बताएगी कि देश का स्वाभिमान अमेरिका के पास क्यों गिरवी रखा जा रहा है?​ सरकार अपने निजी हितों और अडानी-अंबानी को बचाने के लिए देश के किसानों और स्वाभिमान को अमेरिका के हाथों गिरवी रख रही है! देश के अन्नदाता के हितों का सौदा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कहा कि देश के स्वाभिमान, आर्थिक संप्रभुता और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा और सरकार की हर जनविरोधी नीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए कथित ट्रेड डील को देश की संप्रभुता, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है, जिसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में कैप्टन कपिल शर्मा, डॉक्टर फुरकान त्यागी, मनोज शर्मा, अतुल नगर, वैभव मलिक, नीलम शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सरोज, अशफाक अंसारी, चौधरी यसबीर सिंह, एसङ्मकेङ्म शर्मा, गुरविंदर सिंह, इंतजार अली, रॉबिन, हबीब अंसारी, सलीम मंसूरी, नावेद खान, जीङ्मएसङ्म राजवंशी, आरिफ खान, रंजन तिवारी, सरोज, सोनम, पूनम, यूनुस अंसारी, नीतीश भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts