spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Budget 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच हुआ राज्यपाल का भाषण,...

UP Budget 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच हुआ राज्यपाल का भाषण, विधायकों ने लगाए गो बैक गो बैक के नारे

-

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। गो बैक, गो बैक के नारे लगाए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्षी विधायक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। वह गो बैक, गो बैक के नारे लगाते रहे।

 

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी भी शुरू रही। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में छह करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। सीएम ने कहा कि विधान मंडल वाकई डेमोक्रेसी का एक जरूरी पिलर है। यह बातचीत से काम करती है, कार्यवाही में रुकावट डालकर नहीं। अगर कोई सदस्य कोई मुद्दा उठाना चाहता है, तो कार्यवाही में रुकावट डालना, एक तरह से, उन्हीं मुद्दों को कमजोर करने की कोशिश है जिन पर वे ध्यान खींचना चाहते हैं।

सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज गवर्नर के भाषण के बाद उत्तर प्रदेश का इकोनॉमिक सर्वे भी सदन में पेश किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी इकोनॉमिक उपलब्धियां पेश कर रही है। हम यह बताना चाहेंगे कि हमने उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से निकालकर भारतीय इकोनॉमी में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और लोगों को इन सभी बातों और उत्तर प्रदेश में इकोनॉमिक तरक्की के इस सफर के बारे में जानने का हक है। इन सभी पहलुओं को शामिल करते हुए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट भी आज सदन में पेश की जाएगी। मेरा मानना है कि यह रिपोर्ट गवर्नर के भाषण पर चर्चा के दौरान और बजट चर्चा के दौरान सभी सदस्यों के लिए अपने डेटा पेश करने और चर्चा करने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट होगी। सपा विधायक जाहिद बेग एसआईआर व फार्म-7 के मुद्दे को लेकर विधानसभा पहुंचे। वह नारे लिखी तख्ती लेकर विधानसभा में नारेबाजी करते दिखे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts