Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशहाईवे पर तीन बदमाशों ने रोकी कार, सराफा कारोबारी से पिस्टल सटाकर...

हाईवे पर तीन बदमाशों ने रोकी कार, सराफा कारोबारी से पिस्टल सटाकर 17 लाख लूटे

-

–  चेकिंग से बचने को पकड़ा था जंगल का रास्ता।

प्रतापगढ़। नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी से पिस्तौल सटाकर 17 लाख रुपए की लूट कर ली। बाइक सवार बदमाशों ने जेवर-नगद से भरा बैग छीन लिया। जिसमें करीब 9 लाख 60 हजार रुपए नकद और लगभग 3 किलो चांदी थी। सराफा कारोबारी प्रयागराज से एक व्यापारी से मुलाकात करके और 7 किलो चांदी खरीदकर अपने घर अमेठी लौट रहे थे। कार में उनके साथ उनका एक दोस्त और ड्राइवर भी मौजूद था। तभी बीच रास्ते में प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर उन्हें लूट लिया गया।

 

 

घटना के 40 मिनट तक व्यापारी ने डर के चलते पुलिस को सूचना तक नहीं दी। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने व्यापारी को रोड किनारे बदहवास, परेशान हालत में देखा तो पूछताछ की। इसके बाद बाद व्यापारी ने लूट की पूरी कहानी बताई।

पुलिस ने कार की जांच की तो सीट के नीचे 4 किलो चांदी छिपी हुई मिली। फिलहाल व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके। घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर प्रयागराजझ्रअयोध्या हाईवे पर देल्हूपुर थाना क्षेत्र की है।

अमेठी के ज्ञानीपुर गांव निवासी रितेश मौर्या की रामगंज बाजार में सराफा दुकान है। वे शुक्रवार को अपने दोस्त विकास सोनी और ड्राइवर के साथ प्रयागराज एक कारोबारी से मिलने के लिए गए थे। वहां उन्होंने कुल 7 किलो चांदी खरीदी। चांदी खरीदने के बाद अपनी कार से घर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रतापगढ़ में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर के देल्हुपुर थाना क्षेत्र में गजहेड़ा जंगल के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। बदमाशों ने आगे जाकर बीच रोड पर बाइक लगाकर कार को रोक लिया।

इसके बाद बदमाश कार के पास आए और रास्ता पूछने के बहाने शीशा खुलवाया। शीशा खुलते हुए बदमाशों ने रितेश मौर्या के छाती से पिस्टल सटा दी और कार में रखा जेवर-नगदी से भरा हुआ बैग लूट लिया। रितेश और विकास ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले। रितेश ने बताया कि दो बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि तीसरे ने मुंह पर गमछा बांधा हुआ था।

इनकम टैक्स के डर से नहीं दी पुलिस को सूचना

रितेश मौर्या ने इनकम टैक्स के डर से पुलिस को करीब 40 मिनट तक कोई सूचना ही नहीं दी। इसी दौरान करीब 9:15 बजे वहां से गुजर रही हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने रितेश को सड़क पर बदहवास खड़े देखा। पास जाकर पूछताछ की तो रितेश ने लूट की पूरी कहानी बताई।सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर, एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा समेत कई थानों की पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार की जांच की तो अगली सीट के नीचे 4 किलो चांदी छिपी हुई मिली।

चार पुलिस टीमों का गठन, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने हाईवे और संपर्क मार्गों पर चेकिंग तेज कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस देर रात तक मौके पर जांच-पड़ताल करती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts