– गाजियाबाद में कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां।
गाजियाबाद। सोसायटी में बीती रात करीब दो बजे तीन नाबालिग सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे 9वीं मंजिल से कूद गईं। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के इ – 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी। लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, रात्रि 2 बजे तीनों बहनें उस समय गईं जब पूरा परिवार सो रहा था। तभी प्लास्टिक की कुर्सी लगाकर तीनों बहनों ने 9वें फ्लोर से छलांग लगा दी। तीनों बहनें आॅनलाइन गेम खेलती थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार, आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
कोरियन लवर गेम खेलती थी
बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक आॅनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। बताया जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल), पाखी (12 साल) हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां आॅनलाइन गेम की आदी थीं और उनका परिवार इस लत के खिलाफ था। माता-पिता अक्सर लड़कियों को खेलने से रोकते थे। इन लड़कियों ने सुसाइड किया है या कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें सब कुछ एक साथ करती थीं, जिसमें नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोजाना की दूसरी एक्टिविटीज शामिल थीं। कहा जा रहा है कि उडश्कऊ-19 महामारी के दौरान उन्हें आॅनलाइन गेम्स की लत लग गई थी और वे एक आॅनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां रेगुलर स्कूल नहीं जा रही थीं।
सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा
किशोरियों के कमरे से पुलिस को आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने मम्मी-पापा से सुसाइड करने के लिए माफी मांगी। सुसाइड नोट में लिखा- ‘इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा। सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।.
अतुल कुमार सिंह ने कहा, ‘रात करीब 2:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भारत सिटी में नौवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर तीन बच्चियों की गिरने के कारण मौत हो गई है। तीनों को अस्पताल लोनी भेजा गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा अन्य कार्रवाई की जा रही है।’
गाजियाबाद के डीसीपी निमिष पाटिल ने कहा, ‘अभी तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियों ने आत्महत्या की है। हमें एक नोट भी प्राप्त हुआ है जिसकी आधिकारिक जांच की जा रही है। जांच में किसी ऐप का नाम नहीं है, लेकिन नोट में लिखा है कि लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थी। उसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। लड़कियों के पिता की दो शादियां हुई थी, इनकी माता अलग-अलग हैं।’

