Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: रविदास मंदिर धर्मशाला पर कब्जे का प्रयास

मेरठ: रविदास मंदिर धर्मशाला पर कब्जे का प्रयास

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को जटौली स्थित सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर सेवा समिति के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, ग्राम जटौली में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर की धर्मशाला है। जिसमें सन्त रविदास के सत्संग और धार्मिक, सामाजिक कार्य किये जाते है। उक्त प्लाट 288 नगर निगम मेरठ में पंचायती दर्ज चला आ रहा है।

 

 

उन्होंने बताया कि, बीती 22 सितंबर को विपक्षी रामेश्वर, रविन्द्र, राजेश पुत्रगण मांगेराम और लाल कौर पत्नि मांगेराम, अनित उर्फ बबलू पुत्र नैथन, अरविन्द पुत्र बिरजू और रामकुमार षडयन्त्र रचकर रविदास धर्मशाला के खाली पडे प्लाट संऊ-288 की चार दीवारी को तोडकर धर्मशाला की जमीन को अपनी जमीन के प्लाट में मिलाकर कब्जा करने की नियत से चारदीवारी को तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि, जैसे ही समाज के सम्मानित व्यक्तियों को विपक्षी के हरकत के बारे में पता चला तो सभी लोग एकत्रित होकर विपक्षी को धर्मशाला की खाली प्लाट पर बुलाया और दीवार तोडने का कारण पूछा तो आरोप है कि, विपक्षी आग बबूला हो गये और मौके पर मौजूद राहुल पुत्र किशनपाल, राहुल पुत्र ओमप्रकाश जोगिन्द, बिजेन्द्र मनोज पुत्र नेपाल, सागर पुत्र उदेश आदि लोगो को गन्दी गन्दी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देने लगें। तभी रामेश्वर ने तमंचा से हवाई फायरिंग करने लगा।

बताया कि, एक जनवरी को सुबह सन्त रविदास मन्दिर में सत्संग चल रहा था। तभी विपक्षी एकत्रित होकर मन्दिर परिसर में आये और वहां पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में विघ्न डालने लगें और गाली-गलौच करते हये धमकी देने लगे कि तुम्हारी धर्मशाला की जमीन को अपनी जमीन में मिलाकर उस पर अपना कब्जा कर लेंगे और यहां पर कोई भी धार्मिक व सामाजिक कार्य नही होने देंगे। वहीं, क्षेत्रवासियों की बात सुनने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस मामले में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts