Homeदेशअजित पवार के प्लेन हादसे की जांच करेगी सीआईडी

अजित पवार के प्लेन हादसे की जांच करेगी सीआईडी

-

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को बारामती क्षेत्र में हुए विमान हादसे में मौत के बाद इस मामले की जांच अब राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को मुंबई से बारामती के लिए विमान से रवाना हुए थे। वे जिला परिषद चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती पहुंचे थे, जहां एक ही दिन में उनकी चार सभाएं प्रस्तावित थीं। सुबह करीब आठ बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद, बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

इस हादसे में अजित पवार के साथ-साथ पायलट सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, एयर होस्टेस पिंकी माली और अजित पवार के अंगरक्षक विदीप जाधव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बारामती पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु और विमान दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। बारामती पुलिस थाने में दर्ज इस प्रकरण की जांच अब राज्य अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईडी) द्वारा की जाएगी।

यह जानकारी सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील रामानंद की तरफ से दी गई है। वहीं, विमान दुर्घटना की समानांतर जांच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा भी शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts