Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarब्लैकआउट मॉक ड्रिल: हवाई हमले से बचाव की दी जानकारी

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: हवाई हमले से बचाव की दी जानकारी

-

मुजफ्फरनगर। किसी भी आपात स्थिति और हवाई हमले से नागरिकों को बचाने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज में सायं छह बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ब्लैक आउट मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा आपदा विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग और मुख्य अग्निशमन में विभाग ने भाग लिया।

 

 

बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम नागरिकों को आपात स्थिति, विशेषकर अचानक हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही सायरन बजाया गया, पूरे मैदान की लाइटें बंद कर दी गईं और ब्लैकआउट की स्थिति बना दी गई। इसके साथ ही हवाई हमले और आग लगने की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन किया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर एक व्यक्ति को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का भी अभ्यास कराया गया।

डीएम उमेश कुमार मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts