HomemausamMeerut Weather News: 23 जनवरी से बारिश के आसार, बदलेगा मौसम

Meerut Weather News: 23 जनवरी से बारिश के आसार, बदलेगा मौसम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शीतलहर का प्रभाव समाप्त होने के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत जरूर मिली है। लेकिन यह राहत कुछ समय के लिए ही है। 23 जनवरी के बाद से एक बार फिर कोल्ड-डे की स्थितियां बनने के आसार हैं। फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौ दिसंबर 2025 के बाद का यह सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।

 

 

सुबह के समय भी मौसम साफ रहा, कोहरा नहीं दिखा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से ठंडी हवा पर अंकुश लग गया है।

तापमान में वृद्धि 23 जनवरी तक बनी रहेगी। इसके बाद मेरठ समेत एनसीआर में अच्छी बरसात की संभावना है। दिन और रात का तापमान फिर से गिरेगा। यह 16 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4.5 डिग्री कम तक जा सकता है। इससे कोल्ड-डे की स्थिति बनेगी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि इस समय कृषि के लिए बरसात मुफीद साबित होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts