Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: अहिल्याबाई प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

मेरठ: अहिल्याबाई प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

-

– समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वाराणसी प्रकरण में सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर स्थापित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। सपा विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे अति पिछड़ा वर्ग के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से इस मामले के दाषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

 

 

राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में बताया कि मणिकर्णिका घाट पर विकास एवं सौंदर्याकरण के नाम पर की जा रही कार्यवाही को लेकर देशभर में गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया है। साधु-संतों, सामाजिक संगठनों एवं जनसामान्य द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में घाट की मूल ऐतिहासिक संरचना से छेडछाड की गई। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को भी हटाया और क्षतिग्रस्त किया गया। दूसरी और प्रशासन एवं प्रदेश सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि प्रतिमा पूर्णत: सुरक्षित है तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ चित्र व वीडियो एआई जनरेटेड बताए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर पाल और बघेल समाज एवं सर्वसमाज के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि मणिकर्णिका घाट से संबंधित पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पाल और बघेल समाज के लोग मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts