Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान, श्रद्धालुओं ने किया दान

बुलंदशहर: पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान, श्रद्धालुओं ने किया दान

-

– खराब मौसम के बावजूद घाटों पर उमड़ी गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़।

बुलंदशहर। पौष पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शनिवार को मस्तराम घाट, कुंज घाट और अहार के अवंतिका देवी व सिद्ध बाबा गंगा घाट पर भक्तों ने स्नान किया। इस दौरान गंगा मैया के जयकारे लगाए गए और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई।

 

 

कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु सुबह भोर से ही गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। अनूपशहर में सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, लेकिन इससे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

हालांकि, अत्यधिक ठंड के कारण सामान्य पूर्णिमा की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही। जाड़े में आने वाली पूर्णिमा और अमावस्या पर अक्सर कम संख्या में ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और पुण्य मिलता है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान भी किया और गरीबों को दान-पुण्य कर पुण्य कमाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts