Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarसंगीत सोम को 'हारा हुआ मानिसक रोगी' कहने पर सपा जिलाअध्यक्ष को...

संगीत सोम को ‘हारा हुआ मानिसक रोगी’ कहने पर सपा जिलाअध्यक्ष को पीटा

-

– करणी सेना ने सपा कार्यालय पर किया हमला, कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे सपाई। 

मुजफ्फरनगर। सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को पीटा गया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जिया चौधरी कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे। तभी करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान समर्थकों के साथ वहां आए। सपा नेता और कार्यकतार्ओं पर हमला कर दिया। हालांकि, सपा नेता और कार्यकतार्ओं ने भी उनपर पलटवार किया। गौरव चौहान और उनके समर्थकों को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। गौरव चौहान और उसके समर्थकों को पकड़ा, तो भी दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई।

 

 

दरअसल, शाहरुख खान ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को साढ़े 9 करोड़ में खरीदा था। इसको लेकर दो दिन पहले संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार कहा था। इसके विरोध में जिया चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संगीत सोम को ‘हारा हुआ मानिसक रोगी’ बताया। जिससे नाराज होकर करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार को उनपर हमला किया।

शुक्रवार शाम को सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी तमाम सपा नेताओं के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे। इससे ठीक पहले करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव सपा कार्यालय के बाहर आए। जिया चौधरी और सपा नेताओं पर हमला कर दिया।

सपा नेता और कार्यकर्ता कुछ समझ पाते उससे पहले ही गौरव चौहान अपने समर्थकों के साथ उनको पीटने लगे। हालांकि थोड़ी देर में सपाईयों ने खुद को संभाला। फिर गौरव चौहान और उनके समर्थकों को पीटने लगे। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। गौरव चौहान और उनके समर्थकों को पकड़ा। दोनों पक्षों के लोगों का धारा 151 में चालान किया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष ने चिल्लाते हुए पुलिस से कहा कि इस आदमी (गौरव चौहान) पर तत्काल एफआईआर करो। इसे गिरफ्तार करो। पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख गौरव चौधरी को हिरासत में ले लिया। हंगामे के बाद सपाइयों ने कार्यालय के सामने कैंडल मार्च भी निकाला।

इधर, करणी सेना के गौरव चौहान को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाना सिविल लाइन को घेर लिया। नारेबाजी कर सपा जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने करणी सेना के गौरव और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर शांति भंग में कार्रवाई करने की बात कही। शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि सपा के जिला अध्यक्ष ने प्री प्लान करके उसे बुलाया। सपा कार्यालय पर उसके साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की गई।

हंगामे को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम बांग्लादेश में हिंदू भाईयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ और कनाडा में दो भारतीय छात्रों की हत्या के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। तभी चौहान नाम का शख्स वहां पहुंच गया। मारपीट कर हंगामा करने लगा। मैं उसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता हूं।
वहीं, गौरव चौहान ने कहा कि सनातन धर्म के बारे में कोई टिप्पणी करेगा तो उसका इलाज ऐसे ही होगा। संगीत सोम मेरा भाई है। उसके खिलाफ कोई बात स्वीकार नहीं करूंगा। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स सपा कार्यालय पहुंची।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts