Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में कुत्ते के पिल्ले को लेकर खूनी विवाद, पीड़ित पहुंचा एसएसपी...

मेरठ में कुत्ते के पिल्ले को लेकर खूनी विवाद, पीड़ित पहुंचा एसएसपी ऑफिस, न्याय की गुहार लगाई

-

– लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अवैध तमंचे के साथ पीड़ित के घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से हमला किया।

– पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र से एक गंभीर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। गांव अतराड़ा, खरखौदा निवासी तनिष पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस आफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

 

 

पीड़ित के अनुसार, वह एक पालतू कुत्ते का पिल्ला पालता है। 18 दिसंबर को सुबह पड़ोस के नीरज, बब्बू पुत्र गणेश और गणेश पुत्र चेतराम उसके कुत्ते के पिल्ले को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी दी कि “आज तुझे ही कुत्ता बना देंगे।” इसके बाद आरोप है कि आरोपियों ने अपने परिजनों को बुला लिया, जिनमें जौनी पुत्र राजाराम, ज्ञानेंद्र पुत्र सुंदर, मधु पत्नी गणेश, जगवती पत्नी गणेश, नीलम पुत्री गणेश, बबीता पत्नी सुंदर, सुंदर पुत्र चेतराम, सुनील पुत्र चेतराम, अतुल पुत्र सुंदर, मोन्टी पुत्र सुनील, विक्की पुत्र राजाराम और सन्नी पुत्र प्रेम शामिल थे।

आरोप है कि सभी लोग एक होकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अवैध तमंचे के साथ पीड़ित के घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान पीड़ित के चाचा प्रदीप, भाई सचिन और तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। चाचा प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई और थाना स्तर पर प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उल्टा आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts