Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ड्यूटी से लौट रहे युवक से मोबाइल और रुपये लूटे, परतापुर...

मेरठ: ड्यूटी से लौट रहे युवक से मोबाइल और रुपये लूटे, परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड का मामला

-

– छह लड़कों ने रास्ते में रोककर मारपीट की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार रात बाइक सवार लड़कों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसका फोन और उसके पास जो रुपए थे छीन लिए। युवक का कहना है कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक साथ से उसकी कहासुनी हुई थी। उसने धमकी थी कि बाहर निकलने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा। मामला परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड का है।

 

 

मूलरूप से छपरा के रहने वाले अंजेश पुत्र रंजीत गगोल रोड स्थित शिव इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में किराए के मकान में रहता है। अंजेश ने बताया कि ड्यूटी समाप्त खत्म कर अपने कमरे की ओर जा रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार करीब 6 लोग आए, जिनके चेहरे रुमाल से ढके थे।

अंजेश का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसकी जेब से मोबाइल फोन और लगभग पांच हजार रुपए नकद लूट लिए। अंजेश के शोर मचाने पर फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

परतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतवीर सिंह अत्री ने इस संबंध में बताया कि फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच पहले विवाद हुआ था। उन्होंने लूट के आरोपों को निराधार बताया। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts