Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल से किया जा रहा उत्पीड़न,...

Meerut News In Hindi: इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल से किया जा रहा उत्पीड़न, पढ़िए पूरी खबर….

-

– मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन के 40वें अधिवेशन में बोले वक्ता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन का 40वां अधिवेशन शनिवार को चैंबर आॅफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में संपन्न हुआ। अधिवेशन का आरम्भ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के जीवन बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महामंत्री राजीव निगम के द्वारा किया गया।

 

The Insurance Amendment Bill is being used to perpetrate harassment; read the full story...

 

संजीव शर्मा ने अपने उ‌द्बोधन में बताया कि, 1956 से आज तक निगम ने देश की तरक्की में अपना योगदान बराबर दिया हैं। चाहे सड़क, रेल, ऊर्जा, परिवहन कोई सी भी परियोजना रही हों, उसमें निगम ने सदैव हिंदुस्तान की उन्नति में सहयोग किया है। लेकिन आज इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल के ‌द्वारा उस पर प्रहार किया जा रहा हैं। उसका हम विरोध करते हैं और देश हित में निगम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

जोनल महामंत्री राजीव ने बताया कि, हमारे कर्मचारी संगठन आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन ने अपने संघर्षों से बीमा उ‌द्योग का राष्ट्रीयकरण 1956 में कराया था, परंतु आज पूंजीवाद को बढ़ावा देते हुए पुन: निजी बीमा कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं वो राष्ट्र‌हित में नहीं हैं। अधिवेशन में 200 से अधिक साथियों ने भाग लिया और संकल्प लिया कि हम अपने देश एवं निगम विरोधी निर्णयों के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे।

मंच संचालन संगठन के महामंत्री अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साथी राकेश मोहन, गिरिराज, राजीव शर्मा, संदीप गोयल, प्रदीप चौधरी, सचिन कुमार आदि का योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts