Homeउत्तर प्रदेशMeerutगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी आएंगी मेरठ

गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी आएंगी मेरठ

-

– 15 दिसंबर को शिवांगी संगीत महाविद्यालय की नई शाखा का करेंगी शुभारंभ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गढ़ रोड स्थित शिवांगी संगीत महाविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शिवांगी संस्थान की निर्देशिका ऋचा शर्मा एवं प्रधानाचार्य राजा बलूनी द्वारा जानकारी दी गई कि, सोमवार को शिवांगी संगीत महाविद्यालय की शाखा (शास्त्री नगर, स्थित निकट रंगोली मंडप.) का शुभारंभ सुविख्यात गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा किया जाएगा।

 

Singer Padmashri Malini Awasthi will be coming to Meerut

 

उन्होंने कहा कि, शिवांगी संगीत महाविद्यालय, मेरठ महानगर में गत 40 वर्षों से अधिक समय से भारतीय संगीत के प्रचार प्रसार में कार्यरत है। शिवांगी संस्थान का मुख्यालय गांधीनगर, गढ़ रोड में स्थित है। संस्थान की शाखा रुड़की रोड (कुबेर स्कूल) में स्थित है, जो गत 10 वर्षों से संचालित की जा रही है। शिवांगी संगीत महाविद्यालय की नई शाखा (शास्त्री नगर, रंगोली मंडप के निकट स्थित) 15 दिसंबर से स्थापित की जाएगी। जिसका विधिवत् शुभारंभ पद्मश्री विदुषी मालिनी अवस्थी के कर कमल द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, शिवांगी संगीत महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए 15 दिसंबर से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसके अंतर्गत शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, तबला वादन, हारमोनियम, कीबोर्ड, गिटार तथा नृत्य के अंतर्गत कथक नृत्य, लोक नृत्य आदि विषयों में डिग्री डिप्लोमा हॉबी कोर्स के अंतर्गत प्रवेश प्रारंभ जाएंगे। जबकि, 3 बजे से 7:30 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएगी।

प्रेसवार्ता में संस्थान की उपाध्यक्ष एवं कथक गुरु रुचि बलूनी एवं गायन प्रमुख डॉ. तनुश्री कश्यप शर्मा, मंजू शर्मा, अमीषा, गुण गोयल, वंदिता, स्वस्ति, वंशिका आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts