Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़ में 44,848 डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटाए गए

हापुड़ में 44,848 डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटाए गए

-

– पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2025 के सत्यापन में हुई कार्रवाई।

हापुड़। पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के तहत डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। इस अभियान में कुल 44,848 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह सत्यापन अभियान करीब डेढ़ माह से चल रहा था। आयोग ने जिले के चारों ब्लॉक की 273 ग्राम पंचायतों में 1,69,550 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंपी थी। सत्यापन के बाद इनमें से 44,848 नाम विलोपित किए गए हैं।

 

 

इस कार्य में जिले की तीनों तहसीलों में 89 पर्यवेक्षक और 454 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) लगाए गए थे। सभी सत्यापित डेटा को आयोग की वेबसाइट पर लगातार अपलोड किया जा रहा है। जिले में यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।

ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, धौलाना ब्लॉक में सर्वाधिक 13,077 डुप्लीकेट मतदाता हटाए गए हैं, जबकि सिंभावली ब्लॉक में 9,594 नाम काटे गए। गढ़मुक्तेश्वर में 9,764 और हापुड़ ब्लॉक में 12,413 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जा रहा है और इस पूरे अभियान में कुल 44,848 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts