Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: हर्षोल्लास से मनाया गया नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस

Meerut: हर्षोल्लास से मनाया गया नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस

-

  • सिविल डिफेंस की निष्काम सेवा सराहनीय।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय टाउनहाल घंटाघर मेरठ पर विभागीय झण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर वीके सिंहजिलाधिकारी द्वारा झण्डारोहण किया गया। कार्यकम के विशिष्ठ अतिथि बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं मृदुला दूबे एसडीएम (जे) रहे।

 

 

नागरिक सुरक्षा के छह प्रभागों के वार्डन पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। सर्व प्रथम कार्यकम अतिथियों का स्वागत संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी / नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक द्वारा गृह मंत्री भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उप्र एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्राप्त संदेशो का वाचन किया गया एवं नागरिक सुरक्षा के कार्यों से अवगत कराया गया।

 

 

जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की निष्काम सेवा भावना से की जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की एवं कहा कि नागरिक सुरक्षा की टीम प्रत्येक मौके पर जिला प्रशासन को सहयोग करती रही है। विशिष्ठ अतिथि बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के कार्यों जिसमें मॉकड्रिल आयोजन, एसआईआर में सहयोग की प्रशंसा की। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का कार्यकम साप्ताहित रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें सभी प्रभागों में जनजागरूकता रैली, वृक्षारोपण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अग्निशमन प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यकम आयोजित किये जा रहे है। जिसकी रूपरेखा समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को दी गयी।

कार्यकम के अन्त में संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया तथा समस्त अधिकारियों नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन एवं नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन बृजेश सैनी, प्रभागीय वार्डन मुकेश रस्तौगी, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, फारूक चौधरी, राज कुमार खत्री, रमेश चन्द शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, उप प्रभागीय वार्डन मनोज जौहरी, आदि का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts