Homeउत्तर प्रदेशMeerutगुरुकुल संचालिका ने मुख्यमंत्री सीएम योगी से की भेंट

गुरुकुल संचालिका ने मुख्यमंत्री सीएम योगी से की भेंट

-

– शैक्षणिक और सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, योगी ने प्रयासों को सराहा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। श्रीमद दयानंद उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल नारंगपुर की संचालिका आचार्य रश्मि आर्य ने 5 दिसंबर 2025 को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ शिक्षिका गुलशन और आचार्य अलका भी उपस्थित थीं।

 

 

मुलाकात के दौरान आचार्य रश्मि आर्य ने मुख्यमंत्री को गुरुकुल द्वारा संचालित शैक्षणिक, वैदिक और संस्कार आधारित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और संस्कारी नागरिक बनाने के लिए वेदाध्ययन, योग, भारतीय संस्कारों और आधुनिक शिक्षा का समन्वय किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, आचार्य रश्मि आर्य ने मुख्यमंत्री को हस्तिनापुर-सैफपुर मार्ग पर सर्वदा जयते सेवा न्यास द्वारा निमार्णाधीन बाल गुरुकुल और आयुर्वेदिक चिकित्सालय की योजना का भी विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रकल्प ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं, महिलाओं और आम जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुकुल के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया। उन्होंने न्यास द्वारा संचालित निर्माण कार्यों के शुभारंभ और शिलान्यास के लिए अपनी ओर से एक इष्टिका (ईंट) भेंट की। संत परंपरा में इसे शुभ और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।

आचार्य रश्मि आर्य और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, आशीर्वचन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और सेवा के इन प्रयासों में सहयोग प्रदान करती रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts