HomeHealth newsमानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक मानव अधिकार: डा. कमलेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक मानव अधिकार: डा. कमलेन्द्र

-

जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान।


शारदा न्यूज़, मेरठ। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

सोमवार को पन्ना धाय माँ सुभारती नर्सिंग कॉलेज द्वारा पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर मानसिक स्वस्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसआईसी डॉक्टर ईश्वर देवी बत्रा और मनोचिकित्सक डॉक्टर कमलेंद्र कुमार दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान डॉ विभा व डॉ विनीता द्वारा रैली का शुभारंभ प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल परिसर में किया गया। इसके बाद सुभारती नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली। जीएनएम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मरीजों को जागरूक करने के लिए एक रोल प्ले किया और बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षा दी।

स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर भी नर्सिंग छात्र द्वारा आयोजित किया गया जिसमें लगभग 200 मरीज और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। डॉक्टर कौशलेंद्र और डॉक्टर अशोक कटारिया ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर वार्ता की।

 

कार्यक्रम का आयोजन पन्ना धाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. गीता परवंदा की देखरेख में पन्ना धाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक व्याख्याता सरल कुमार, सहायक व्याख्याता गुंजली एवं सहायक व्याख्याता दिव्या शिवानी शर्मा व आरिफ का विशेष योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts