Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में सगाई समारोह में हंगामा: छेड़छाड़ का आरोप, वेटर की पिटाई,...

मेरठ में सगाई समारोह में हंगामा: छेड़छाड़ का आरोप, वेटर की पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

-

  • छेड़छाड़ के आरोप में वेटर की पिटाई; पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र के वेदव्यास पुरी स्थित द ग्रैंड सैफायर होटल में शुक्रवार देर शाम सगाई समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया जब कार्यक्रम में शामिल एक नाबालिग ने होटल के वेटर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। आरोप सुनते ही परिजन भड़क उठे और वेटर को जमकर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

सदर निवासी जैपी जैन के बेटे की सगाई का आयोजन होटल में चल रहा था। इसी दौरान परिवार के साथ आई एक नाबालिग लड़की ने परिजनों से शिकायत की कि होटल में तैनात वेटर आंसू पुत्र धीर सिंह निवासी डूंगरावली ने उसके साथ छेड़छाड़ की। परिजन तुरंत आक्रोशित हो उठे और आंसू पर टूट पड़े।

मौके पर मौजूद स्टाफ गौरव निवासी डूंगरावली, सौरभ पुत्र राजन, और महिला कर्मचारी ने वेटर को बचाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए परिजनों ने बीच-बचाव कर रहे कर्मचारियों के साथ भी धक्कामुक्की और मारपीट कर दी। मारपीट में वेटर आंसू के सिर में गंभीर चोट आई।

हंगामे की सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने लगे।

टीपी नगर इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts