Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर पहुंच रही हूं, जो होगा देखेंगे, चंद्रशेखर की रैली पर एक्स...

मुजफ्फरनगर पहुंच रही हूं, जो होगा देखेंगे, चंद्रशेखर की रैली पर एक्स गर्लफ्रेंड का चैलेंज…

-

  • ‘एक्स’ पर लिखा खरोंच आई तो चंद्रशेखर जेल जाएंगे.

मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी (आसपा) की यूपी के मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक रैली है। जिसमें संवैधानिक अधिकार बचाओ-भाईचारा बनाओ का नारा बुलंद करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद खुद पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी अपने को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बताने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने भी इस रैली में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि अब मैं भी शामिल हो रही हूं। जो होगा देखा जाएगा। चंद्रशेखर खुद मुझे सुरक्षा देंगे, क्यों मुझे खरोंच भी आई तो वे जेल जाएंगे।


डॉ. रोहिणी घावरी के इस पोस्ट के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की रैली में बड़ा हंगामा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। रोहिणी के पहुंचने की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

बता दें कि सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद चल रहा है। रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने, शादीशुदा होने की बात छिपाने, फ्रॉड केस करके कॅरियर बर्बाद करने, सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कई दिनों से वॉर चल रही है।

डॉ. रोहिणी ने ये पोस्ट किया है…

हक और अधिकार की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका जमीर जिÞंदा होता है, वे खुद दौड़े चले आते हैं। अब मैं तो पहुंच रही हूं। जो होगा देखा जाएगा। मुझे सुरक्षा खुद चंद्रशेखर देंगे, क्योंकि वो जानते है मुझे एक खरोंच भी आई तो वो जेल जाएंगे।

अमित शाह जी अगर 80% चंद्रशेखर के हैं। उसका साथ देते है, तो 20% देश के गृहमंत्री होने के नाते मेरे भी है। वो मेरा भी साथ देंगे। समझदार को इशारा काफी होता है समझ जाओ। इस रैली की घोषणा के कुछ ही समय बाद उन्होंने यह पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा कि याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या मरण होगा। अन्याय सहने वाला ज्यादा दोषी होता है करने वाले से। मैं 21वी सदी की नारी हूँ सहना नहीं कहना सीखा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts