spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBaghpatवेस्ट यूपी को दो नई ट्रेनों की सौगात, 24 नवंबर को रेल...

वेस्ट यूपी को दो नई ट्रेनों की सौगात, 24 नवंबर को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

-

– दिल्ली-सहारनपुर रूट पर सुविधा।

बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने दिल्ली-सहारनपुर वाया बागपत-शामली मार्ग पर दो नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू की हैं। 24 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जयंत चौधरी बड़ौत रेलवे स्टेशन से इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। रालोद नेता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। इन ट्रेनों से बागपत, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद और दिल्ली के यात्रियों को सुविधा होगी।

 पश्चिम उप्र के करोड़ों लोगों के लिए अच्छी खबर। रेल मंत्रालय ने दिल्ली सहारनपुर वाया बागपत-शामली रेल मार्ग पर दो नई पैसेंजर ट्रेन दी हैं। 24 नवंबर को रेल मंत्री अश्वनि वैश्णव तथा कौशल विकास राज्य मंत्री जयन्त चौघरी बागपत के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दोनों नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू कराएंगे।

रालोद नेताओं ने रेल मंत्री तथा कौशल विकास मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की कवायद तेज कर दी। बागपत से सांसद डा. राजकु़मार सांगवान ने दिल्ली-सहारनपुर वाया बागपत-शामली रेल मार्ग पर यात्रियों की समस्या को लेकर रेल मंत्री से दो नई पैसेंजर ट्रेन मांगी थी। रेल मंत्री ने उनकी मांग पूरी कर दो नई ट्रेन दे दी हैं।

रालोद जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गुर्जर ने बताया कि 24 नवंबर को प्रात: 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दोनों नई पैसेंजर ट्रेन काे हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू कराएंगे। इस दौरान वे रेलवे स्टेशन के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए रालोद ने तैयारी शुरू कर दी है।

कार्यक्रम में रालोद लोकदल के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय तथा प्रांतीय स्तर के जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य जिला पंचायत, वर्तमान एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख, नगर निकायों के चेयरमैन व क्षेत्रीय पदाधिकारियों को जनसभा में आमंत्रित किया गया है। बताते चलें कि दोनों नई ट्रेनों का संचालन होने से बगापत, शामली, सहाररनपुर, गाजियाबाद तथा दिल्ली के लोगों को सफर सुहाना होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts