spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamतापमान में गिरावट के साथ बढ़ रहा मेरठ का प्रदूषण

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ रहा मेरठ का प्रदूषण

-

– दोपहर तक आसमान में दिख रही धुंध, अभी नहीं राहत की उम्मीद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जैसे जैसे ठंड बढ़ती जा रही है शहर में प्रदूषण के स्तर में भी लगातार इजाफा दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया, जबकि शाम तक यह मामूली गिरावट के साथ 339 पर रहा। इसके बावजूद हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

शहर में प्रदूषण विभाग के तीन केंद्र हैं जिनमें पिछले दो दिन से पल्लवपुरम क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज किया जा रहा है। इस क्षेत्र का एक्यूआई 360 दर्ज किया गया। सुबह के समय घना स्मॉग छाया रहा, जिसका असर करीब सुबह 10 बजे तक दिखाई दिया। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें भी बढ़ती दिखीं।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वैधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियत और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। तापमान में गिरावट और हवा की कम गति प्रदूषण को और गंभीर बना रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले 3झ्र4 दिन तक अदक लाल श्रेणी में ही बना रहेगा तथा इसमें और वृद्धि भी हो सकती है।

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण अब स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा बन गया है। सर्दियों में तापमान गिरने से धूल के कण ठंडी हवा के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे स्मॉग का निर्माण होता है और प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ जाता है।

मेरठ में प्रदूषण का हाल (एक्यूआई)

पल्लवपुरम 360
मेरठ (सिटी) 339
जयभीम नगर 346
गंगानगर 310

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts