HomeWorld Newsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर किया ये बड़ा दावा,...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर किया ये बड़ा दावा, पढ़िए खबर ….

-

  • ट्रंप का दावा 350 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
  • भारत और पाक के बीच संघर्ष रुकवाया था।

एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को शांत कराया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों पर 350 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

 

 

ट्रंप ने दावा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके कहा था कि हम जंग नहीं करने जा रहे हैं। हालांकि, भारत की ओर से कई बार स्पष्ट किया जा चुका है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी तीसरे देश ने मध्यस्थता नहीं की। हैरान करने वाली बात है कि डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 60 से अधिक बार अपने दावे को दोहराया है। जबकि भारत ने लगातार किसी भी तीसरे की मध्यस्थता के दखल से इनकार किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं झगड़े सुलझाने में अच्छा हूं और हमेशा से रहा हूं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इससे पहले भी काफी अच्छा काम किया है। मैं अलग-अलग लड़ाइयों के बारे में बात कर रहा था। जैसा कि सभी को पता है कि भारत और पाकिस्तान, जो परमाणु संपन्न देश हैं वह आपस में लड़ने वाले थे, लेकिन दोनों के बीच सुलह कराई। बता दें कि यूएस- सऊदी इन्वेट्मेंट फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों न्यूक्लियर-आर्म्ड पड़ोसियों से कहा कि वे लड़ सकते हैं, लेकिन मैं हर देश पर 350 परसेंट टैरिफ लगा रहा हूं। इस कार्यक्रम में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि किसी भी देश का कोई राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता है। मैंने इन सभी युद्धों को निपटाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि विश्व के आठ युद्ध में से पांच युद्ध को टैरिफ के कारण निपटाया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts