6 नवंबर को पीड़ित और उसका दोस्त काम पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान 10-12 लड़कों ने उन्हें घेर लिया और चलती बाइक पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। मारपीट में शोएब के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उसका दोस्त तीन दिन तक बेहोश रहा। इसी दौरान उसकी तीन महीने की बच्ची की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई क्योंकि घर में उसे अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था।
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शोएब के साथी ने बताया कि मुझे लड़ाई के बारे में कुछ नहीं पता था। मैं सिर्फ काम पर जा रहा था। सड़क पर ही 10-12 लड़कों ने घेरकर मारा। तीन दिन तक बेहोश रहा, इसी दौरान मेरी 3 महीने की बेटी की मौत हो गई। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

