Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में सड़क पर मिला युवक का शव, पहचान कराने में जुटी...

मवाना में सड़क पर मिला युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

-

– रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पड़ा था।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिला। राहगीरों ने युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद मवाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसे का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मेरठ भेज दिया है।

थाना प्रभारी पूनम जालौन ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि किसी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट से उसकी पहचान हो सके। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि सड़क पर कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे रात में दृश्यता कम रहती है और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से रोड लाइटें जल्द ठीक कराने की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts