Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर...

Meerut News: देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

-

– हिंदू स्वाभिमान परिषद एवं गुरू गोरखनाथ कामधेनु गौसेवा समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हिन्दू स्वाभिमान परिषद एवम् गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौसेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष असित भारद्वाज एवं संस्थापक अध्यक्ष प्रभारी सुशील वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि जब पवित्र भारत भूमि का विभाजन धर्म के आधार पर सन 1947 में हो चुका है, तो ऐसे मुसलमानों को जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। उन्हें देश छोड़कर मुस्लिम देशों में चले जाना चाहिए। ज्ञापन में आरोप लगाया कि भारत में भारतीय संविधान का राज है और हमेशा रहेगा। लेकिन राष्ट्र विरोधी मुस्लिम संविधान को न मानकर शरीयत के अनुसार चलना चाहते है, जो कि संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के लिये एक अलग देश की व्यवस्था होनी चाहिये। अल्पसंख्यकों का रोना रोकर मुस्लिमों के विश्व में 57 देश हैं। प्रतिदिन जिहादियों एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, गौ हत्या, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अपमान के वीडियो सामने आते रहते हैं। जो कि बहुत ही निदंनीय कृत्य है।

इसके साथ ही संगठन द्वारा ब्रहमलीन महन्त अवैधनाव जी को भारत रत्न दिये जाने की मांग की। कहा कि उन्होंने सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिये सार्थक प्रयास किये तथा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का कार्य किया। अनेकों मठ मंदिरो की स्थापना की तथा राम जन्मभूमि कान्ति में भी अग्रणी भूमिका रही।

ज्ञापन देने वालों में मूलचन्द शर्मा, अमित तोमर, विशाल शर्मा, प्रवीन चौहान, मोहित शर्मा, विकान्त जाटव, भूपेन्द्र मीणा, उमेश, सचिन, देवेन्द्र कुमार, मनन सिंघल, मनीष राणा, अमित रोहिला, मोनू, मृदुल शास्त्री, बिजेन्द्र सोम, मीनू, लक्ष्मी, गौतम चौहान, योगेश उपाध्याय, रूबी चौधरी, राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts