Homepolitics news केंद्रीय मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर साधा निशाना

 केंद्रीय मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर साधा निशाना

-

कहा-पीड़ित, दुखिया, अपमानितों की पार्टी है पीडीए


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, देश की दशा और दिशा दोनों बदले इसके लिए वह चालीस दिनों के लिए प्रवास पर है।

बिहार में आजम खान को स्टार प्रचारक बनाने पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि, पहले लोग छुप रहे थे, अब छाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आजम खान जब जेल में थे, तब उनसे कोई मिलने नहीं गया और आजम खान के जेल से बाहर आते ही उन्हें स्टार प्रचारक बना दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कहते हुए उन्होंने कहा कि, वह अपने बारे में चिंता रखे। क्योंकि, मतदाता का मत नाम और पते के आधार पर नहीं बल्कि आईआरआईएस के आधार पर काटा जाए। उन्होंने कहा कि, एसआईआर का मतलब है कि, मरे व्यक्ति को काटना और जिंदा को जोड़ना। उन्होंने पीडीए का नया अर्थ पीड़ित, दुखिया, अपमानितों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि, अखिलेश का पीडीए नकली है। असली पीडीए निषाद और ओपी राजभर भैया के साथ हर समय खड़ा है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts