Homeउत्तर प्रदेशMeerutदवा की खराब गुणवत्ता का जिम्मेदार डॉक्टर नहीं: डा. मनीषा

दवा की खराब गुणवत्ता का जिम्मेदार डॉक्टर नहीं: डा. मनीषा

-

  • कफ सिरप प्रकरण में डॉक्टर के समर्थन में उतरा आईएमए, दवा कंपनी पर हो एक्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने के कारण कई बच्चों की मौत होने पर डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आईएमए द्वारा इसका विरोध भी किया गया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने दवा लिखी है, उस दवा में क्या मिलावट है और वो जांच के बाद भी बाजार में कैसे आई इसका दोष सरकार डॉक्टर पर डाल रही है। इसी को लेकर मेरठ आईएमए की अध्यक्ष डॉ मनीषा त्यागी ने डॉक्टर का समर्थन किया।

 

 

डॉ मनीषा त्यागी ने कहा कि डॉक्टर मरीज की हालत देखते हुए उसके लिए दवा लिखता है, वह दवा कंपनी द्वारा कैसे तैयार की गई है , क्या वह उन सभी मानको को पूरा कर रही है जो उस पर लिखे गए हैं इसकी जांच की कोई सुविधा डॉक्टर पर नहीं होती है। ऐसे में दवा की कमी का दोष डॉक्टर को देना गलत है।

उन्होंने कहा कि कोई भी दवा सरकार के मानकों की जो 3 श्रेणियां बनाई गई हैं उनको पार करने के बाद ही बाजार में आती है। ऐसे में हम यही मानते है कि वह सही ही है, ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट के तहत की वह मानक पूरे करने के बाद बाजार में आती है।
उन्होंने बताया कि सिरप की जांच में पता चला है कि जिस सॉल्वेंट में वह दवा तैयार की गई है, वह इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाला है। यह किडनी पर बहुत गलत प्रभाव डालता है , ऐसी दवा बाजार में आई इसलिए ऐसी अनहोनी बच्चों के साथ हुई।

डॉ मनीषा त्यागी ने कहा कि जैसी घटना हुई है उसमे मै पूरे डॉक्टर परिवार की और से उन बच्चों को श्रद्वांजलि देती हूं लेकिन इस प्रकरण में सरकार का यह फेलियर ही सामने आया है। ऐसा इसलिए है कि एक दवा जो गलत तरीके से तैयार होकर बाजार में आई लेकिन कहीं किसी मानक या संबंधित विभाग द्वारा उसको नहीं रोका गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts