HomeAccident NewsBulandshahr Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,...

Bulandshahr Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

– बाइक से जा रहे थे दोनों भाई, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल।

बुलंदशहर। एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह नाहरी गांव के पास हुई।

नाहरी गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र बिनय (25 वर्ष) और प्रेमपाल (22 वर्ष) सुबह लगभग 6:10 बजे अपनी बाइक से जा रहे थे। गांव नाहरी से लगभग 2 किलोमीटर दूर, निजी स्कूल एमबीएलके जिरौली के सामने, एक अज्ञात वाहन ने गलत साइड से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल भाइयों को एम्बुलेंस से दानपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

दुर्घटना में छोटे पुत्र प्रेमपाल की मृत्यु हो गई। बड़े पुत्र बिनय को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर इकट्ठा होकर सड़क सुरक्षा नियमों पर चिंता व्यक्त की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts