HomeAccident NewsMuzaffarnagar Accident News: कार खड़े ट्रक में घुसी, एक ही परिवार के...

Muzaffarnagar Accident News: कार खड़े ट्रक में घुसी, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

-

– करनाल से अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे।

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र में त्रिदेव होटल के सामने बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कार खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। परिवार के लोग करनाल से अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इस घटना पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लेकर मृतको के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

करनाल जिले के गांव फरीदपुर निवासी मोहिंदर की दस दिन पूर्व कैंसर के कारण मौत हो गई थी। उनकी अस्थियां विसर्जन के लिए परिवार के लोग हरिद्वार जा रहे थे। कार सवार परिवार के लोग जब पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिदेव होटल के सामने पहुंचे तो कर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां एक और घायल की मौत हो गई।

बुधवार सुबह करीब 7 बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी इलाके में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी कार सवारों को बाहर निकाला। तब तक हार्दिक को छोड़ सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने घायल हार्दिक को अस्पताल भेजा है। उसकी हालत गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पुलिस ने उनके परिवार को सूचना दे दी है। सीओ फुगाना रूपाली राव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। परिवार वाले भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। इधर, मुख्यमंत्री योगी ने भी मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। साथ ही मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। घायल के समुचित इलाज का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

मरने वालों के नाम

मरने वालों में कार चालक शिवा पुत्र विनोद, मिनी पत्नी राजेंद्र, मोहिनी पत्नी मोहिंदर, पीयूष पुत्र मोहिंदर, राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ अंजू पत्नी सुनील शामिल हैं। हार्दिक पुत्र मोहिंदर घायल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts