Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपूर्व विधायक और 11 सभासदों पर मुकदमा दर्ज

पूर्व विधायक और 11 सभासदों पर मुकदमा दर्ज

-

– गजरौला नगर पालिका की बैठक में हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप।

अमरोहा। गजरौला नगर पालिका में गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों और पालिकाध्यक्षा पति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पालिकाध्यक्षा पति एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह की शिकायत पर 11 सभासदों के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरी ओर, महिला सभासद अंशु चौधरी की शिकायत पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह और उनके दो समर्थकों अजय और अमित के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सभासद कपिल उर्फ भानू चौधरी के साथ मारपीट के आरोप में हरपाल सिंह, अमित, अजय और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

जिन 11 सभासदों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें अंशु चौधरी, पुष्पा चौधरी, मनु शर्मा, कपिल चौधरी, अरविंद यादव, विनीता अग्रवाल, विजेंद्र पाल, अशोक चौधरी उर्फ दिले, अमित चौधरी, देवेश शर्मा और अनिल अग्रवाल शामिल हैं। गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तीन अलग-अलग शिकायतों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts