HomeCRIME NEWSSitapur: बदमाशों ने दो लोगों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी...

Sitapur: बदमाशों ने दो लोगों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

-

– बोलेरो में सवार थे दोनों लोग, हालत नाजुक, पुलिस कर रही जांच।

सीतापुर। गुरुवार की देर रात बदमाशों ने बोलेरो सवार दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हाथ और पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश में हमला होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के तहरापुर गांव की पुलिया के पास की है। क्षेत्र के ही बर्मी रोड सहसापुर निवासी अनूप शुक्ला (30) को टायफाइड है। रात में उनकी तबियत बिगड़ी तो वह अपने भाई के साले प्रशांत अवस्थी (26) के साथ दवा लेने मछरेहटा गए थे। वहां से लौटते समय पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे कई लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

अनूप के दाहिने हाथ, जबकि प्रशांत के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को सीएचसी, मछरेहटा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अवनीश कुमार ने देर रात दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को मौके से कारतूस के आठ खोखे बरामद हुए हैं। बताया गया कि एक वर्ष पहले गांव में ही अनूप के भाई की हत्या हुई थी। मामले में 14 लोग नामजद थे। इनमें 10 आरोपी जेल से बाहर हैं। चार आरोपी जेल में हैं। पुलिस इस मामले को भी इसी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts