spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSGhazipur murder: खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच...

Ghazipur murder: खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव, कनपटी पर मारी गई गोली।

गाजीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के तुरना गांव में एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान केदार प्रजापति (65) के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात की है। केदार प्रजापति अपने घर से 800 मीटर दूर खेत में मशीन के पास चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। मृतक के बाईं कनपटी के पास गम्भीर चोट का निशान है। पुलिस के मुताबिक हत्या किसी अन्य हथियार से की गई अथवा गोली से की गई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्होंने चारपाई पर केदार प्रजापति का खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों से बातचीत की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश हत्या की वजह प्रतीत हो रही है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक का कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के साथ विवाद हुआ था। मृतक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की थी। आशंका है कि इसी विवाद के कारण हत्या की गई हो सकती है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। कातिल की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts