Homeउत्तर प्रदेशMoradabadफर्जी कस्टम अधिकारी बनकर महिला से ठगे 94 लाख

फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर महिला से ठगे 94 लाख

-

– महिला ने फोन पर कहा कि अमेरिका से पार्सल आया है, मनी लॉन्ड्रिंग केस फंसोगी।

मुरादाबाद। फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 94 लाख 78 हजार रुपए ठगे। पहले महिला को अमेरिका से पार्सल भेजने का झांसा दिया। इसके बाद खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल में कीमती सामान होने की बात कही। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस तरह उसने पीड़िता को धमका कर अलग-अलग बैंक खातों में 94 लाख 78 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पुलिस को ठग महिला की दिल्ली में लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी महिला कोनसम सुनीता को दिल्ली से गिरफ्तार किया कर लिया। महिला के पास से 1 लैपटॉप, 8 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, 1 पासबुक, 6 सिमकार्ड और 20,570 रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने साइबर फ्रॉड का काम सीखा था। पूर्वोत्तर के लोगों के बैंक खातों का अरेंजमेंट करने का काम करती थी। महिला ने मैट्रिमनी ऐप के जरिए पीड़ित महिला से अपने अलग अलग खातों में 95 लाख 78 हजार लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। महिला के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं।

आरोपी महिला ने बताया कि आरव सिंह नामक के व्यक्ति ने पीड़िता को अमेरिका से पार्सल भेजने का झांसा दिया था और बाद में खुद को कस्टम अधिकारी बताकर ठगी की थी। आरव सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी महिला ने बताया कि वह एक गैंग के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड का काम करती थी। गैंग के सदस्य अलग-अलग लोगों को ठगते थे और पैसे की निकासी करते थे।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने उत्तमनगर में एक लड़के से मुलाकात की थी, जिसने उसे साइबर फ्रॉड का काम सिखाया था। महिला ने बताया कि वह कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए साइबर फ्रॉड का काम करने लगी थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts