शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को हिन्दू स्वाभिमान परिषद एवम् श्री गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक जनसंख्या नियंत्रण कानून संकला पद यात्रा का शुभांरूम कमिश्नरी पार्क मेरठ से दिल्ली के प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली के लिए किया गया।
हिन्दू स्वाभाविक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अमित भारद्वाज ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून भविष्य की जरूरत आज वर्तमान की मजबूरी बनती जा रही है। इसलिए जल्द से जल्द इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिये। हाल ही में देश की आबादी डेढ़ करोड़ के पास पहुंचने वाली है। जबकि, लगातार बढ़ते वाहन और रोजाना कट रहे पेड़ हमें अंधकार की तरह ले जा रहे हैं। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि, अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो भविष्य में इसके बेहद घातक परिणाम होंगे।
दो से अधिक बच्चो वालो के वोट डालने का अधिकार समाप्त हो, जनसंख्या नियंत्रण कानून का पालन न करने वाली की नागरिकता समाप्त होनी चाहिये। साथ ही दो से अधिक बच्चे वाले नेताओं के चुनाव लडने पर भी तत्काल रोक लगनी चाहिये।


