Homeउत्तर प्रदेशMeerutटोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई राष्ट्रीय सम्मान पर चोट

टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई राष्ट्रीय सम्मान पर चोट

-

  • भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ की गई मारपीट के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकतार्ओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए हमलावरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि, 17 अगस्त को मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान कपिल के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल, जो आॅपरेशन सिंदूर में शामिल रहे थे, जिनके साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्र के सम्मान पर प्रहार करने वाली घटना है।

उन्होंने कहा कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के बावजूद कानून-व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि, बीजेपी के दो पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष को भी जवान के लिए न्याय की मांग के लिए धरने पर बैठना पड़ा।

उन्होंने सवाल उठाया कि, जब सत्तारूढ़ दल के नेता धरना देने को मजबूर हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा। अंकुश चौधरी ने आरोप लगाया कि मेरठ के टोल प्लाजाओं पर आए दिन स्थानीय लोग, महिलाएं, पत्रकार और सेना के जवान भी टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी का शिकार हो रहे हैं। चर्चा है कि टोल ठेकेदार और स्थानीय पुलिस के बीच सांठगांठ है, और टोल ठेकेदार कथित तौर पर पुलिस की गाड़ियों का डीजल तक भरवाते हैं, जिसके कारण घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच एसएसपी मेरठ द्वारा कराई जाए। जबकि, इस घटना में शामिल सभी टोल कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, टोल प्लाजाओं पर सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन और सर्किल आॅफिसर व थाना पुलिस का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए, तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक जोर-शोर से उठाएगी और आंदोलन को और तेज करेगी। यह केवल एक जवान का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का सवाल है।

प्रदर्शन के दौरान जिला संरक्षक एसके शर्मा, भूतपूर्व सैनिक बृजपाल फौजी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, रंजना तिवारी, कपिल खटीक, जिला सचिव वैभव मलिक, सलीम मंसूरी, हेम कुमार, रंजना तिवारी, शिवकुमार, तरीकत पवार, सुबोध धामा, कुलविंदर कंडारी, अतुल नगर, रियाजुद्दीन, कैप्टन कपिल शर्मा, हर्ष वशिष्ठ, गजेंद्र, सचिन वाल्मीकि, इस्माइल सिद्दीकी, असगर सिद्दीकी, जावेद सिद्दीकी, राहुल खटीक, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए: –

सेना के जवान के साथ टोलकर्मियों की गुंडई, खंभे से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts