Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrचोरों का आतंक: एक रात में दो जगह वारदात, पुलिसकर्मी के घर...

चोरों का आतंक: एक रात में दो जगह वारदात, पुलिसकर्मी के घर चोरी

-

– पुलिसकर्मी के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी।

बुलंदशहर। स्याना कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात हुई। चोरों ने एक कन्फेक्शनरी और एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी के मकान को निशाना बनाया। नगर के बुगरासी मार्ग स्थित रजवाहे के समीप मनोज कन्फेक्शनरी की दुकान पर चोरों ने सेंध लगाई।

दुकान की पीछे वाली दीवार से अंदर घुसकर चोरों ने 15 हजार रुपए की नकदी के साथ बीड़ी, सिगरेट और कोल्डड्रिंक चुरा लिए। दुकान से कुल 40 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ। दूसरी वारदात गांव भैसोड़ा में हुई। यहां सेवानिवृत पुलिस कॉन्स्टेबल धीरेंद्र कुमार के मकान में चोर दीवार फांदकर घुस गए। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे।

चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और संदूक तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 27 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। सुबह जागने पर परिवार को चोरी का पता चला। दोनों मामलों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts