Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ में युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले 19 वर्षीय कायम अली की करंट लगने से मौत हो गई। कायम अपनी मां के साथ दिल्ली में काम करता था।

बुधवार रात करीब 9 बजे बारिश के कारण घर का पंखा बंद हो गया। कायम ने बिना किसी मिस्त्री को बुलाए खुद ही पंखा ठीक करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे करंट लग गया। परिवार और आसपास के लोग उसे तुरंत मेरठ के ग्लोबल हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कायम पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी तीन महीने बाद होनी थी। दस दिन पहले 29 जून को उसके पिता वफादार रिजवी की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद घर की सारी जिम्मेदारी कायम ने संभाली थी।

कायम की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। मां फिरदौस और बहनों की हालत बेहद खराब है। जिस घर में तीन महीने बाद खुशियां आने वाली थीं, वहां अब मातम छाया हुआ है। पिता की मौत हृदयाघात से दस दिन पहले हुई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts