Homeदेशधोखाधड़ी में आलिया भट्ट की सचिव गिरफ्तार

धोखाधड़ी में आलिया भट्ट की सचिव गिरफ्तार

-

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलिया की पूर्व सेक्रेटरी का नाम वेदिका शेट्टी है, जिन्हें अभिनेत्री के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट के साथ हेरफेर की है और एक्ट्रेस को 76 लाख का चूना लगाया है।

वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है। फिलहाल आलिया या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

आरोप है कि शेट्टी ने फर्जी बिल्स के आधार आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख की राशि अवैध तरीके से प्राप्त की। मई 2022 से अगस्त 2024 के दौरान यह गबन किया गया। वेदिका फर्जी बिल्स क्रिएयेट करती थी, उसपर आलिया के सिग्नेचर लेती थी और फिर सारा पैसा अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर करती थी। इस तरह दो साल में शेट्टी ने करीब 76 लख रुपए का गबन किया।

इस मामले में इस साल जनवरी महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद से ही वेदिका का कुछ अता-पता नहीं था। पिछले 5 महीने से वेदिका फरार थी। अब वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी वेदिका को 10 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts