Homeउत्तर प्रदेशMeerutपालिका कार्यालय में घुसी भैंस, कर्मचारियों को दौड़ाया

पालिका कार्यालय में घुसी भैंस, कर्मचारियों को दौड़ाया

-

  • कंप्यूटर कक्ष में घुसकर फाइलें बिखेरीं, खिड़कियों के शीशे तोड़े, वीडियो वायरल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना नगर पालिका में एक भैंस के जमकर उत्पात मचाने का वीडियो सामने आया है। पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक और कर्मचारियों की मौजूदगी में भैंस मुख्य गेट से अंदर घुस गई। भैंस ने कार्यालय में इधर-उधर दौड़ते हुए कांच के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं। साथ ही कर्मचारियों ने भगाने की कोशिश की तो भैंस ने उन्हें भी मारने की कोशिश की।

इससे कर्मचारियों और कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि बुधवार यानी 2 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक आॅफिस के अंदर बैठकर काम निपटा रहे थे। वहीं लोगों के आने जाने के लिए गेट खुला हुआ था। तभी अचानक के एक भैंस दौड़ते हुए आई और नगर पालिका के कैंपस में घुस गई। भैंस ने घुसते ही कैंपस में रखे गमलों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया।

इस दौरान कर्मचारियों ने चिल्लाने की आवाज सुनी और फिर बाहर की ओर भागे। जैसे ही उन्होंने भैंस को पकड़ने की कोशिश की। भैंस ने उनके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह कर्मचारियों ने जान बचाई। इसके बाद भैंस आॅफिस के गैलरी में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। फिर थोड़ी देर में कर्मचारियों के कमरे में घुस गई।

भैंस ने आॅफिस के अंदर रखीं फाइलों पर हमला कर दिया। इस दौरान कमरे में रखीं फाइलों को बिखेर दिया। फिर थोड़ी देर में वह कमरे से बाहर निकली। इसके बाद कर्मचारियों ने डंडा लेकर दौड़ा दिया। करीब 30 मिनट की अफरा-तफरी के बाद भैंस को कार्यालय के बाहर भगाया जा सका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts