Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: संत भवन ध्वस्तीकरण के विरोध में निकाली प्रभात फेरी

मेरठ: संत भवन ध्वस्तीकरण के विरोध में निकाली प्रभात फेरी

-

  • सरस्वती लोक में सर्व समाज ने ध्वस्तीकरण के विरोध में उठाई आवाज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रहमपुरी स्थित सरस्वती लोक कालोनी स्तिथ जैन समाज संत भवन के ध्वस्तीकरण के विरोध मे बुधवार को बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों एवं बच्चों ने एकत्रित होकर मेरठ विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध मे प्रभात फैरी निकली। प्रभात फेरी मे सरस्वती लोक के सर्व समाज के लोगों ने सहयोग किया और कठोर संदेश दिया कि किसी भी असमाजिक तत्वों के बहकावे में आकर यदि मेरठ विकास प्राधिकरण ने कोई भी कार्यवाही करने की कोशिश की तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित जन समूह के हाथों में भिन्न भिन्न प्रकार के नारों की लिखी हुई तख्तियाँ एव धर्म के झण्डे लिये हुए थे।

इस मौके पर उपस्थित सूरजभान सिंघल ने कहा कि जैन समाज हिन्दू समाज का अभिन्न अंग है। यह समाज सभी धर्मों का सम्मान करने वाला व सभी के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने वाला है। एक समाज विरोधी व्यक्ति अपनी हरकतों से निरंतर द्वेष फैलाने का कार्य कर रहा है और पुलिस सिर्फ मुक दर्शक बन चुपचाप देख रही है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को संज्ञान में लेकर इस व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करनी चाहिये।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कहा है कि कुछ समाज विरोधी असामाजिक तत्व हिन्दू धर्म के विभिन्न घटकों को आपस में लडाकर सदियों से विभाजन कराते आये है जिसको हम ऐसा कभी नही होने देगे क्योकि मंदिर तोड़ना पाप है।

अग्रबन्धु मित्र मंडल के अध्यक्ष श्रीराम लाल जी ने कहा है कि जैन समाज व अन्य समाज के लोग कालोनी में भाई भाई की तरह रहते है। किसी भी व्यक्ति के द्वारा जैनो का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं करेगे।

ब्राहमण समाज के अरविन्द शर्मा ने कहा है कि जैन समाज के लोग हमारे भाई है उनपर किसी भी व्यक्ति के द्वारा दबाव बनाकर कालोनी से पलायन नहीं करने देगे। सकल सरस्वती लोक परिवार ने कहा है कि नफरत नहीं हम प्रेम के आदि है. हमे गर्व है कि हम हिन्दुतवादी है। अग्रबन्धु के महांगत्री सतीश बंसल ने कहा है कि असत्य की उम्र कम हो या ज्यादा लेकिन सत्य हमेशा अमर होता है।
विकास अग्रवाल ने कहा कि इसांनियत से बड़ा कोई धर्म नही होता संत भवन पर आँच नही आने देगे।

इस मौके पर सूरजभान सिंघल , हरिहोम शर्मा, चंदमोहन, सतीश बंसल, हर्षित गोयल, सतीश मोहन गुप्ता, विकास अग्रवाल, अशोक गर्ग, रामलाल बंसल, पप्पूराम, अरविन्द शर्मा, प्रदीप शर्मा, नवीन बंसल, पवन बंसल, पंकज गुप्ता, रविन्द्र, सुरेन्द्र, सुदेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता. सुरेश, आनन्द जैन, सुरेश जैन, मदन लाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts