spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut: ईख के खेत में गोली लगा मिला युवक का शव, मौके...

Meerut: ईख के खेत में गोली लगा मिला युवक का शव, मौके से तमंचा भी हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के गाव अमेहडा आदिपुर गांव के जंगल में ईख के खेत में करीब 24 वर्षीय युवक हर्ष पुत्र संजय कुमार का शव पड़ा हुआ था। गाव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारीयों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना स्थल से नमूने दिलाए, वही पुलिस को मृतक युवक के पास से एक तमंचा मिला है इसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने सुसाइड किया है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाव अमहेड़ा का रहने वाला हर्ष मंगलवार दोपहर घर से बिना बताए कही चला गया था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, हर्ष के बारे में जानकारी नही मिल पाई। बुधवार सुबह गंगानगर पुलिस को गाँव के जंगल मे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुचे। अधिकारियों ने फोरेन्सिक टीम को घटना स्थल पर बुला लिया वही फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लिये। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं और पुलिस को मृतक के पास से एक तमंचा मिला है।

वही गांव लोगों ने बताया कि गाव के ही रहने वाले साहिल नाम के युवक ने उसकी दो दिन पूर्व पिटाई की थी। आरोप है कि मृतक हर्ष साहिल की बहन से फोन पर बात करता था जिसका विरोध करने पर साहिल ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई की थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts