Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नगर आयुक्त से मिले सफाई...

Meerut: विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नगर आयुक्त से मिले सफाई कर्मचारी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगरायुक्त का घेराव कर समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे, जिसका जिम्मेदार नगर निगम होगा।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने कहा कि संघ के द्वारा लगातार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पहले भी मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर निगम प्रशासन मौखिक रूप से आश्वस्त कर देता है। उन्होंने कहा कि, शहर की आबादी तीस लाख के लगभग पहुंच गई है, मानक अनुसार दस हजार कर्मचारी के सापेक्ष 28 कर्मचारी होने चाहिये। नगर निगम में तीन हजार कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें स्थाई एवं अस्थायी आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की अति आवश्यकता है। इस पर विचार करते हुए सफाई नगर निगम में कर्मचारियों की भर्ती की जाये। आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद मातादीन वाल्मीकी की प्रतिमा हापुड़ अड्डा चौराहे पर स्थापित की जाए। वार्डों में हाजिरी स्थल का निर्माण कराने के लिए पत्र दे चुके हैं, परन्तु अभी तक कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि, शहर का सफाई कर्मचारी सर्दी, गर्मी और बरसात में दिन-रात काम करता है लेकिन उसे मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी डॉ. हरपाल सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं, नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने सफाई कर्मचारियों की सभी बातों को सुना और जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान बब्बू वैद, सुरेश रिछपाल, सुंदर लाल भुरडा, मोनिंदर सूद, इंद्र कुमार सूद, सुरजीत महरोल, राजेश खन्ना, प्रमोद चौधरी, मिथुन पार्चा, राजकुमार सिद्धार्थ, दीपक मनोठिया आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts