Homeउत्तर प्रदेशMeerutज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान

ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत पंजीकृत के द्वारा अपने वार्षिक उत्सव पर देश के अलग-अलग प्रदेशों से अलग-अलग विधाओं में पारंगत 52 विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में ज्योतिष सलाहकार राहुल अग्रवाल को आर के भटनागर वरिष्ठ आईएएस, गार्गी शर्मा गोयल आयकर आयुक्त दिल्ली आदि सम्मानित अतिथियों द्वारा सामाजिक कार्यों व ज्योतिष द्वारा की जा रही सेवा के लिए राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया। साथ ही सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। ज्योतिष सलाहकार राहुल अग्रवाल को यह सम्मान मिलने पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों द्वारा बधाई दी गई। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत राष्ट्रीय पत्रिका दर्पण के नौवें अंक का विमोचन भी किया गया।

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से अटल गोयल, छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ सलाहकार एवं पूर्व जीएसटी कमिश्नर वीर सिंह, सुभारती ग्रुप के संस्थापक अतुल कृष्ण भटनागर, अंबेडकर नगर के एडीएम (न्यायिक) रंजीत कुमार,मथुरा के अपर नगर आयुक्त राकेश त्यागी आदि सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ओमकार गुप्ता, मास्टर रणपाल सिंह, अनिल गुप्ता, नजम जिया सिद्दीकी आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts