HomeAccident NewsSaharanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दिल्ली-देहरादून...

Saharanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

-

सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे छुटमलपुर बाईपास के पास बड़कला फ्लाईओवर पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतकों की पहचान सुरेश सैनी (48 वर्ष) निवासी ग्राम अनती, थाना खतौली और वेदपाल सैनी (35 वर्ष) निवासी तिस्सा, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर देहरादून से सहारनपुर की ओर आ रहे थे।

लोगों का कहना है कि हादसे के बाद दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले। राहगीरों में से किसी ने तुरंत चमारी खेड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फतेहपुर थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही, हादसे के जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रात्रि के समय यातायात को लेकर सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। सड़क पर रोशनी की कमी और संकेतकों का अभाव लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

लोगों ने मांग की है कि प्रशासन एक्सप्रेसवे पर रात के समय यातायात के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड, और गति नियंत्रण के उपाय किए जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts