HomeCRIME NEWSSambhal: युवती का तीन साल तक यौन शोषण, आठ पर केस दर्ज

Sambhal: युवती का तीन साल तक यौन शोषण, आठ पर केस दर्ज

-

– इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक ने की शर्मनाक हरकत

संभल। युवती की इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद के युवक से दोस्ती हुई, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मुरादाबाद के बंगला गांव नागफनी में एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि मई 2022 में इंस्टाग्राम पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। युवक ने शादी का वादा करके तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के एक होटल में मुलाकात का प्रोग्राम बनाया। मुलाकात के बाद परिवार वाले बिना कोई जवाब दिए चले गए। इसके बाद आरोपी ने मंदिर में शादी करने का बहाना बनाया। युवती को नशीला पदार्थ देकर एक कमरे में उसके साथ जबरदस्ती की।

शादी की बात आगे बढ़ी तो आरोपी पक्ष ने दहेज में 8 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने मांग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आकाश, उसकी मां ओमवती, पिता राम रतन सैनी, तीन बहनों, बुआ और फुफेरे भाई अरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार मामले की जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts